सरायपाली : रंगमंच के पास शराब पीने का साधन उपलब्ध कराने वाले... - CG Sandesh

सरायपाली : रंगमंच के पास शराब पीने का साधन उपलब्ध कराने वाले पर हुई कार्रवाई

सरायपाली पुलिस ने ग्राम दुर्गापाली में रेड कार्रवाई कर अवैध रूप से शराब पीने पिलाने का साधन उपलब्ध कराने वाले को पकड़ा है. पुलिस को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम दुर्गापाली में रंगमंच के पास एक व्यक्ति लोगों को शराब पीने का साधन उपलब्ध करा रहा है.

सूचना पर पुलिस ग्राम दुर्गापाली में रंगमंच के पास पहुँचकर रेड कार्रवाई की. जहाँ आरोपी टीमकराय पटेल पिता चैनसिंग पटेल उम्र 45 वर्ष निवासी दुर्गापाली को लोगों को शराब पीने पिलाने का साधन उपलब्ध कराते पकड़ा गया.

आरोपी के कब्जे से एक देशी प्लेन का खाली शीशी जिसमें शराब का कुछ अंश है तथा 03 नग डिस्पोजल गिलास जिसमे शराब का गंध आ रहा है को जप्त किया गया. आरोपी का कृत्यि अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का अपराध घटित करने पाये जाने पर गिरफ्तार कर अपराध जमानतीय होने से सक्षम जमानतदार पेश करने पर जमानत मुचलका में रिहा किया गया.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें