महासमुंद : 1 जून से अब तक बसना तहसील में दर्ज की गयी सबसे कम वर्षा, सर्वाधिक महासमुंद में
महासमुंद जिले में चालू मानसून के दौरान 01 जून 2023 से अब तक 495.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार जिले में सर्वाधिक वर्षा महासमुंद तहसील में 658.5 मिलीमीटर, सरायपाली में 494.7 मिलीमीटर, पिथौरा में 478.6 मिलीमीटर, बागबाहरा में 442.3 मिलीमीटर और सबसे कम वर्षा 402.7 मिलीमीटर बसना तहसील में दर्ज की गई।
01 अगस्त को 13.2 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। जिले के तहसीलवार वर्षा में आज पिथौरा तहसील में 28.1 मिलीमीटर, बसना तहसील में 11.3 मिलीमीटर, बागबाहरा तहसील में 10.9 मिलीमीटर, महासमुंद तहसील में 10.0 मिलीमीटर एवं सरायपाली तहसील में 6.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें