बसना : शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोलिहादेवरी में किया गया छात्र परिषद का गठन
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोलिहादेवरी में विद्यालय के सफल संचालन में विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता व नेतृत्व क्षमता के विकास के उद्देश्य से छात्र परिषद का गठन किया गया |विद्यालय में नामांकन, नाम वापसी, मतदान, मतगणना व शपथ ग्रहण आदि निर्वाचन प्रक्रियाओं का आयोजन किया गया ताकि छात्र-छात्राओं में मतदान जागरूकता व निर्वाचन संबंधी विभिन्न प्रक्रियाओं का ज्ञान हो | विद्यालय में प्रत्यक्ष मतदान के द्वारा शाला नायक- रिंकू बारिक कक्षा 12 वीं , उप शाला नायक - अनमोल प्रधान कक्षा 11वीं ,छात्रा प्रतिनिधि- कु. प्रिया सिंह कक्षा 12 वीं, क्रीड़ा सचिव - छबिलाल साहू, सह सचिव - कु.जागृति जगत, सांस्कृतिक सचिव -राहुल प्रधान सह सचिव -प्रतिभा चौहान, स्वच्छता सचिव- कु. पूर्णिमा डङसेना, सह सचिव -कु. चांदनी पटेल, अनुशासन सचिव- कु. प्रीति चौहान, सह सचिव - कु. किशोरी साव, पुस्तकालय सचिव- कु. नमिता डङसेना, सह सचिव - प्रेम प्रकाश राणा, इको क्लब सचिव-कु. लता पटेल, सह सचिव - कु. रजनी चौहान चुने गए | साथ ही कक्षा नायक कक्षा 12 वीं (विज्ञान) - कु. डालिनी साहू, कक्षा 12वीं (कला) - कु. प्रिया, कक्षा 11 वीं (विज्ञान)-कु. दिव्या चौहान, कक्षा 11 वीं (कला) - कु. श्रुति विशाल, कक्षा दसवीं - कु. रितु साहू कक्षा 9 वी- जतिन भोई चुने गए |
संस्था के प्राचार्य एम एल मांझी द्वारा समस्त निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराते हुए विद्यालय के सर्वांगीण विकास हेतु कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया एवं अनुशासन का महत्व बताते हुए शुभकामनाएं प्रेषित किया गया| छात्र परिषद निर्वाचन प्रभारी भूपेश कुमार भोई व्याख्याता ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके कर्तव्यों के बारे मैं विस्तृत जानकारी दी| संपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया में विद्यालय के समस्त शिक्षकों का विशेष योगदान रहा |