बसना : 100 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
साइबर सेल महासमुंद एवं बसना पुलिस ने अवैध शराब पर बड़ी कार्यवाही की है. पुलिस ने आरोपी लक्ष्मण यादव से 100 लीटर महुआ शराब क़ीमत करीब 20,000 रुपये जप्त किया है. साइबर सेल महासमुंद एवं थाना बसना को मुखबिर से सूचना मिली की ग्राम गढ़फुलझर का लक्ष्मण यादव बड़ी मात्रा में अवैध शराब बना कर संग्रहण कर बिक्री करने की फिराक में ग्राहक तलाश कर रहा है.
सूचना पर पुलिस द्वारा घेराबंदी कर उसे पकड़ा गया. आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 10 प्लास्टिक ड्रम में सड़ा हुआ महुआ का पास एवं दो प्लास्टिक ड्रम जिसका आयतन 50 लीटर का है में अवैध हाथ भट्टी का बना महुआ शराब बरामद किया गया.
आरोपी लक्ष्मण यादव पिता संपत यादव उम्र 22 साल निवासी ग्राम गढ़फुलझर के विरुद्ध धारा सदर का अपराध पाये जाने से थाना बसना में अपराध क्रमांक 418/23 धारा 34(2) का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
उक्त कार्यवाही पुलिस अधीक्षक महोदय महासमुंद धर्मेंद्र सिंह(IPS) के दिशा निर्देश पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरिपुंजे के कुशल मार्गदर्शन में और एसडीओपी सरायपाली अभिषेक केसरी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बसना निरीक्षक शिवानंद तिवारी, सायबर सेल प्रभारी नसीमुद्दीन खान .प्रधान आरक्षक शशिभूषण बरिहा आरक्षक नरेश बरिहा .छत्रपाल. चितरंजन प्रधान एवं साइबर सेल के अन्य टीमों की सराहनीय भूमिका रही ।