महासमुंद : मतदाता जागरूकता रैली तैयारी के संबंध में स्वीप नो... - CG Sandesh

महासमुंद : मतदाता जागरूकता रैली तैयारी के संबंध में स्वीप नोडल अधिकारी ने ली बैठक

महासमुंद : राज्य निर्वाचन आयोग छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2 अगस्त से 31 अगस्त 2023 तक चलेगा इस संबंध में आज जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं नोडल अधिकारी जिला स्वीप समिति एस. आलोक ने जिले के महाविद्यालय के प्राचार्य, नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय सेवा योजना के साथ-साथ विकासखंड स्तर पर नियुक्त नोडल अधिकारियों का बैठक लेकर विकासखंड स्तर, ग्राम पंचायत स्तर एवं बूथ लेवल पर कल मतदाता जागरूकता रैली, साइकिल रैली का आयोजन करने हेतु निर्देशित किया। बैठक में स्वीप के नोडल अधिकारी मैनेजमेंट रेखराज शर्मा, प्राचार्य महाविद्यालय डॉ. रीता पांडेय सहित संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

निर्वाचन आयोग के मंशानुरूप द्वितीय एसएसआर कार्यक्रम अर्हता तिथि 01 अक्टूबर 2023 का उद्देश्य मतदाता सूची का ईपी रेशियो जनगणना के 18$ जनसंख्या के समतुल्य करने, मतदाता सूची में लिंगानुपात जनगणना के लिंगानुपात के समतुल्य करने, 18-19 आयु वर्ग समूह के नये पात्र मतदाताओं का सूची में पंजीयन के प्रतिशत में वृद्धि हेतु निर्देशित किया गया। इसी प्रकार मतदाता सूची में सेवा कर्मियों के पंजीकरण को बढ़ाने, मतदाता सूची में प्रवासी भारतीयों के पंजीकरण को बढ़ाने, जनगणना से प्राप्त 18$ दिव्यांगों के आंकड़ों का मतदाता सूची में पंजीकृत दिव्यांगों की संख्या से मिलान करते हुए दिव्यांगों का पंजीयन करने व समाज के बहिष्कृत एवं उपेक्षित समूह व समुदाय के लोगों का नाम मतदाता सूची मे पंजीकृत करने तथा मतदाता सूची का शुद्धिकरण के संबंध में निर्देश दिए गए। उपरोक्त उद्देश्य की प्राप्ति के लिए स्वीप गतिविधियों को प्रत्येक स्तर पर संचालित करने निर्देशित किया गया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें