पिथौरा : घर के सामने खड़ी मोटर सायकल चोरी
पिथौरा थाना क्षेत्र के अरविंद हार्डवेयर के घर के सामने खड़ी मोटर सायकल चोरी हो गयी. चोरी की शिकायत अजय सिन्हा ने थाने में दर्ज करायी है. थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, रावणभाठापारा पिथौरा निवासी अजय सिन्हा 30 जुलाई को अपने मोटर सायकल एचएफ डीलक्स क्रमांक CG 06GK 0242 से सुबह करीबन 10:40 बजे अपने दुकान लहरौद पडाव से पिथौरा निवासी सुधीर अग्रवाल के घर A.C. बनाने के लिये गया था.
अजय मोटर सायकल को अरविंद हार्डवेयर के घर के सामने करीबन 10:50 बजे खडा कर घर अंदर गया. वापस करीबन 10:55 बजे आकर देखा तो उसका मोटर सायकल नहीं था. आसपास पता तलाश के बाद भी पता नही चला. कोई अज्ञात व्यक्ति मोटर सायकल एचएफ डीलक्स क्रमांक CG 06GK 0242 कीमती करीबन 20000 रूपये को चोरी कर ले गया है.
पुलिस ने शिकायत के बाद अज्ञात आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 379 के तहत अपराध कायम किया है.