तुमगांव : गाली गलौज करने से मना करने पर चाकू से किया हमला - CG Sandesh

तुमगांव : गाली गलौज करने से मना करने पर चाकू से किया हमला

तुमगांव थाना क्षेत्र के ग्राम कांपा में गली में गाली गलौज कर रहे व्यक्ति को मना करने पर उसने चाकू से वार कर चोट पहुँचाया. ग्राम कांपा निवासी टीकम खंडेलवाल ने अपनी शिकायत में बताया है की 1 अगस्त को रात करीब 09:30 बजे उसके घर के सामने गली में मोतीराम रात्रे गाली गलौज कर रहा था.

टीकम ने उसे गाली गलौज करने से मना किया तो तुम कौन होते हो मना करने वाले कहकर मां बहन की अश्लील गाली गलौज कर सब्जी काटने वाला छोटा चाक़ू से टीकम के दाहिने हाथ के हथेली में मार दिया, जिससे उसे चोटे आई है.
पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी  मोतीराम रात्रे के खिलाफ 294, 323 के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें