CG : 25 फीट की ऊँची पुल से बाइक समेत गिरा युवक, मौके पर हुई ... - CG Sandesh

CG : 25 फीट की ऊँची पुल से बाइक समेत गिरा युवक, मौके पर हुई मौत

कोरबा। जिले के ग्राम रजकम्मा स्थित पुल से 25 फीट की ऊंचाई से गिरकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक सड़क निर्माण में लगी डीबीएल कंपनी में काम करता था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है।


मृतक मनीष कुमार मूल रूप से बिहार का रहने वाला था। वो कोरबा में डीबीएल कंपनी में काम करता था और कंपनी द्वारा आवंटित किए गए किराए के मकान में रहता था। मंगलवार को वो अपनी बाइक से घर वापस लौट रहा था, इसी दौरान वो पुल पर 25 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गया। वहां से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया और परिजनों को सूचना दी। उन्होंने बताया कि युवक की बाइक शव के पास ही पड़ी हुई मिली, जिसे जब्त कर लिया गया है। फिलहाल घटना की जांच की जा रही है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें