महासमुंद : राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा ह... - CG Sandesh

महासमुंद : राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा हेतु कर सकते हैं आवेदन

महासमुंद : राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के अनुसार राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए विद्यार्थियों द्वारा आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 8 सितम्बर 2023 तक है तथा परीक्षा तिथि 10 दिसम्बर 2023 को निर्धारित की गई है। 

जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि परीक्षा के लिए विकासखण्ड महासमुंद में स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम स्कूल महासमुंद, बागबाहरा में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल, पिथौरा में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बसना में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं विकासखण्ड सरायपाली में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरायपाली को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। इस संबंध में अधिक जानकारी एवं आवेदन पत्र तथा प्रवेश पत्र का प्रारूप सभी विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय एवं उक्त परीक्षा केन्द्रों से प्राप्त कर सकते है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें