महासमुंद : प्राकृतिक आपदा से मृत्यु होने पर 2 मृतकों के निकटतम वारिसानों के लिए अनुदान राशि स्वीकृत
महासमुंद : कलेक्टर प्रभात मलिक ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा से मृत्यु होने पर 2 मृतकों के निकटतम वारिसानों के लिए चार-चार लाख रुपए के मान से कुल आठ लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है।
इनमें विकासखण्ड बागबाहरा के ग्राम घुंचापाली के चोवा राम साहू की मृत्यु आकाशीय बिजली के गिरने से होने पर एवं सरायपाली विकासखण्ड के ग्राम नवरंगपुर के सुखमारो की मृत्यु पानी में डूबने से होने उनके निकटतम वारिसानों के लिए आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें