सिंघोड़ा : कार से गांजे की तस्करी करते 2 गिरफ्तार, 1 क्विंटल ... - CG Sandesh

सिंघोड़ा : कार से गांजे की तस्करी करते 2 गिरफ्तार, 1 क्विंटल 50 किलो गांजा जप्त

2 अगस्त को सिंघोडा पुलिस ने भारी मात्रा में गांजे के साथ आरोपीयों को गिरफ्तार किया है. पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि बरगढ ओड़िशा से अवैध मादक पदार्थ गांजा का बडा खेप एक सफेद रंग के क्रुज कार में ओडिशा से महासमुन्द, रायपुर होते हुये मध्य प्रदेश ले जाने वाला है। जिस पर तत्काल पुलिस अधीक्षक महासमुन्द धर्मेन्द्र सिंह के द्वारा सायबर सेल की टीम एवं थाना सिंघोडा की टीम को त्वरित कार्यावाही करने हेतु निर्देशित किया व महासमुंद जिले में प्रवेश करने वाले समस्त पाईंटों पर भी बल तैनात कर संदिग्ध वाहन की जांच कर रही थी तभी बरगढ ओडिशा की तरफ से 01 क्रुज कार क्रमांक GJ 23 AF 4009 महासमुन्द की ओर आ रही थी। जिसे मुखबिर के बताये अनुसार एन.एच.53 रोड ग्राम रेहटीखोल के पास पुलिस टीम के चेकिंग पाईट को देखकर वाहन में सवार व्यक्ति वाहन को खडा कर उतर कर भागने लगे जिसे पुलिस टीम के द्वारा घेराबंदी कर 02 व्यक्ति को पकडा गया। जिससे नाम पता पुछने पर व्यक्ति ने अपना नाम (01) समीर शेख पिता निखार अहमद उम्र 25 वर्ष सा. चेतनपुर थाना नागदा जिला उज्जैन, मध्यप्रदेश तथा दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम (02) मुज्जफर हुसैन पिता जाफर हुसैन उम्र 34 वर्ष सा. आजादपुरा बिरलाग्राम मस्जिद के पास वार्ड नं. 22 थाना नागदा जिला उज्जैन, मध्यप्रदेश का होना बताये।

जिनसे ओड़िशा आने का कारण व कार में क्या रखना, पूछे जाने पर टाल मटोल व गोलमोल जवाब देने लगे जवाबो में भिन्नता एवं असमानता पाये जाने पर संदेह प्रतीत हुआ है जिसके आधार पर वाहन की तलाशी ली गई। वाहन के पीछे सीट व डिक्की से 150 नग पैकेट जो खाखी रंग के टेप से टेपिंग किया हुआ मिला जिसे खोल कर देखने पर भी अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। वाहन में कुल 150 नग पैकेट में कुल 150 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा मिला। वाहन पर अवैध गांजा परिवहन करते पाये जाने पर मौके पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर 01 क्विंटल 50 किलो ग्राम गांजा कीमती लगभग 3750000 रूपये एवं क्रुज कार कीमती लगभग 500000 रूपये कुल जुमला कीमती लगभग 42,50,000 रूपये को जप्त किया गया। आरोपी से गांजा के संबंध में पूछताछ करने पर उड़िसा से लाना और मध्य प्रदेश में बिक्री करने लाना बताये। भारी मात्रा में गांजा परिवहन किये जाने पर आरोपियों के विरूद्ध धारा 20(ख) एन0डी0पी0एस0 के तहत थाना सिंघोडा में कार्यवाही किया गया।

यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक महासमुन्द धर्मेन्द्र (IPS) सिंह के मार्गदर्शन मे अति0 पुलिस अधीक्षक आकाश राव एवं अनु0अधिकारी (पु) सरायपाली अभिषेक केसरी के निर्देशन में साइबर सेल प्रभारी नसीम उद्दीन खान सउनि0 सनातन बेहरा, प्रकाश नंद आर. हेमन्त नायक, संदीप भोई, शुसांत बेहरा, मनोहर साहू, बिरेन्द्र बाघ, रोहित सिदार, जैकी प्रधान, जीवर्धन बहिरा के द्वारा की गई।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें