पटेवा : सड़क हादसे में घायल महिला ने इलाज के दौरान तोड़ा दम - CG Sandesh

पटेवा : सड़क हादसे में घायल महिला ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

पटेवा थाना क्षेत्र के ग्राम गोंगल के पास सड़क हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी थी. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहाँ इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. घटना 4 अप्रैल की है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला संती ध्रुव पति राजेश ध्रुव उम्र 35 साल ग्राम बनपचरी की निवासी थी. पुलिस ने मामले की रिपोर्ट पर से असल नंबरी मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें