पिथौरा : अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
पिथौरा पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. 2 अगस्त को पुलिस को मुखबिर से सुचना मिली की ग्राम ठाकुरदियाखुर्द में एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बिक्री के लि रखा हुआ है.
मुखबीर सूचना पर पुलिस ठाकुरदियाखुर्द आरोपी के घर बाडी पहुंची और आरोपी लक्ष्मीलाल यादव पिता गरहन यादव उम्र 50 वर्ष निवासी ठाकुरदियाखुर्द को पकड़ा. आरोपी के कब्जे से एक प्लास्टिक झोला के अंदर में एक पीला रंग की 05 लीटर वाली जरीकेन में करीब 03 लीटर हाथ भट्टी से निर्मित महुआ शराब कीमती 600 रूपये जप्त किया गया.
आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(1)(क) आबकारी एक्ट का पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार किया गया. मामला जमानतीय होने एवं सक्षम जमानतदार पेश करने पर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया.
अन्य सम्बंधित खबरें