बसना : शक्ति केन्द्र स्तरीय लाभार्थी सम्मलेन हेतु भाजपा मंडल... - CG Sandesh

बसना : शक्ति केन्द्र स्तरीय लाभार्थी सम्मलेन हेतु भाजपा मंडल गढ़फुलझर की बैठक सम्पन्न

केन्द्र सरकार की अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभावन्वित लाभार्थीयों के सम्मेलन आयोजित करने हेतु गढ़फुलझर मण्डल में बैठक आहूत की गई जिसमें मण्डल के सभी शक्तिकेंद्र में सम्मलेन करने के लिए निर्देशित किया गया। इस बैठक में नवमतदाताओं का स्वागत करने के लिए युवा मोर्चा को जिम्मेदारी सौंपी गई और आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सभी कार्यकर्ताओं को दिशानिर्देश दी गई। 

बैठक में प्रमुख रूप से इस बैठक के प्रभारी छत्तरसिंह नायक, बसना मण्डल प्रभारी विजय प्रधान, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष माधव साव, महामंत्री प्रहलाद साहू, चिकित्सा प्रकोष्ठ संयोजक डा सोमनाथ पांडे, अ. ज. जा.मोर्चा अध्यक्ष नरहरी पोर्ते, युवा मोर्चा अध्यक्ष अरविंद मिश्रा, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती बिंदु नागजी मंडल मंत्री देवप्रसाद चौहान, मंडल उपाध्यक्ष सुंदरमनी मिश्रा, किसान मोर्चा अध्यक्ष तेजेंद्र पटेल्, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश मंत्री जसवंत कौर, मंडल उपाध्यक्ष सुषमा प्रधान, सह संयोजक सुरेश साहू, संयोजक प्रहलाद बारीक, युवा मोर्चा महामंत्री राजेश साव, प्रभारी राधेश्याम नाग,युवा मोर्चा उपाध्यक्ष योगेश साहू, मंथिर बारीक, बसंत प्रधान, राजेश साहू, भोजराज साव, प्रकाश साहू, सुलोचना, लखेंद्र पटेल, जितेंद्र पटेल उपस्थित रहे। उक्त जानकारी भाजपा मंडल गढ़फुलझर के मीडिया प्रभारी गोवर्धन कैवर्त के द्वारा दी गई।


अन्य सम्बंधित खबरें