महासमुंद : आर.बी.सी. 6-4 के तहत 17 लाख रुपए की आर्थिक सहायता... - CG Sandesh

महासमुंद : आर.बी.सी. 6-4 के तहत 17 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत

महासमुंद : कलेक्टर प्रभात मलिक ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा से मृत्यु होने पर 4 मृतकों के निकटतम वारिसानों के लिए चार-चार लाख रुपए के मान से कुल 16 लाख रुपए एवं एक मृतक के वारिसान के लिए एक लाख रुपए कुल 17 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। इनमें विकासखण्ड पिथौरा के ग्राम सल्डीह के सुभाष प्रधान की मृत्यु आग में जलने से होने, ग्राम डुमरपाली के एवन की मृत्यु आकाशीय बिजली गिरने से होने पर अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। 

इसी प्रकार बसना विकासखण्ड के ग्राम दुरूगपाली की मीना रात्रे की मृत्यु सर्प काटने से होने, बागबाहरा विकासखण्ड के ग्राम फुलवारी की किरण तांडी की मृत्यु आग में जलने से होने पर चार-चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। इसके अलाव पिथौरा विकासखण्ड के ग्राम लाखागढ़ के राधेश्याम की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनके निकटतम वारिसानों के लिए एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें