बसना बाजार से लौट रहे बाइक सवार को ट्रक ने मारी ठोकर - CG Sandesh

बसना बाजार से लौट रहे बाइक सवार को ट्रक ने मारी ठोकर

बसना बाजार से बलौदाबाजार जिले के ग्राम खैरा लौट रहे बाइक सवार को ट्रक ने ठोकर मार दी. हादसे में बाइक सवार घायल हो गया.

सांकरा थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, 25 जुलाई को ग्राम खैरा (बलौदाबाजार) निवासी सेतलाल अपनी मोटर सायकल एचएफ डिलक्स क्रमांक CG 06 GT 4736 से बसना बाजार गया था. बाजार से वापस आ रहा था. ग्राम झगरेनडीह के आगे सागौन प्लाट के पास पहूंचा था.

उसी समय सांकरा की ओर सेa आ रही ट्रक क्रमांक CG 06 GU 4210 का चालक अपने वाहन को तेज रफ्तार व लापरवाही पूर्वक चलाकर सेतलाल के मोटर सायकल को ठोकर मार दिया, जिससे सेतलाल मोटर सायकल सहित रोड़ पर गिर गया. हादसे में उसे चोटे आई है.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी ट्रक चालक के खलाफ भादवि की धारा 279, 337 के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें