महासमुंद : पुरानी रंजिश को लेकर दो लोगों ने की मारपीट - CG Sandesh

महासमुंद : पुरानी रंजिश को लेकर दो लोगों ने की मारपीट

महासमुंद के ईमलीभाठा में दो लोगों ने पुरानी रंजिश की बात पर मारपीट की. मारपीट की शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. वार्ड नं. 02 ईमलीभाठा महासमुंद निवासी राहूल यादव ने अपनी शिकायत में बताया है की वह टीवी रिपेयरिंग का काम करता है.

1 अगस्त को दोपहर करीब 2 बजे वह ईमलीभाठा निवासी यशवंत के घर टी.वी. बनाने जा रहा था. प्रीति जनरल स्टोर्स के पास पहुंचा था. उसी समय पिन्टू धोबी एवं खोमन लोहार मिले और पुरानी रंजीश को लेकर मां बहन की गंदी-गंदी गालियां देकर हाथ मुक्का से मारपीट किये.

मारपीट को देखकर राहुल का भाई खोमन यादव छुड़ाने आया तो उन्हे भी पिन्टू धोबी एवं खोमन लोहार ने हाथ मुक्का से मारपीट की एवं जान से मारने की धमकी दी. मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी पिन्टू धोबी, खोमन लोहार के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें