अब तक सर्वाधिक वर्षा महासमुंद तहसील में 815 मिमी तथा सबसे कम... - CG Sandesh

अब तक सर्वाधिक वर्षा महासमुंद तहसील में 815 मिमी तथा सबसे कम बसना तहसील में 555 मिमी

महासमुंद जिले में चालू मानसून के दौरान 01 जून 2023 से अब तक 652.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। जो आज तक की औसत वर्षा का 110 प्रतिशत है। भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार जिले में सर्वाधिक वर्षा महासमुंद तहसील में 815.6 मिलीमीटर, पिथौरा में 665.8 मिलीमीटर, सरायपाली में 642.8 मिलीमीटर, बागबाहरा में 581.8 मिलीमीटर और सबसे कम वर्षा 555.8 मिलीमीटर बसना तहसील में दर्ज की गई। 

आज 04 अगस्त को 6.1 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। जिले के तहसीलवार वर्षा में आज पिथौरा तहसील में 10.7 मिलीमीटर, बसना तहसील में 5.7 मिलीमीटर, बागबाहरा तहसील में 5.6 मिलीमीटर, महासमुंद तहसील में 5.0 मिलीमीटर एवं सरायपाली तहसील में 3.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। ज्ञात है कि जिले की संभावित औसत वर्षा 1150.6 मिलीमीटर है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें