महासमुंद : अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय में ईवीएम का प्रदर्शन - CG Sandesh

महासमुंद : अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय में ईवीएम का प्रदर्शन

कोई भी मतदाता अवलोकन कर सकते है और प्रक्रिया की जानकारी ले सकते हैं

महासमुंद : कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभात मलिक के मार्गदर्शन में विधानसभा निर्वाचन 2023 में शत-प्रतिशत मतदाताओं को मताधिकार का प्रयोग कराने के उद्देश्य से मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत अनुविभागीय कार्यालयों में ईवीएम, वीवी पैट, सीयू बैलेट यूनिट का प्रदर्शन किया जा रहा है। यहां कोई भी आम मतदाता मशीनों का अवलोकन कर डमी मतदान के जरिए मतदान प्रक्रिया को समझ सकते हैं।

आज कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, महासमुंद द्वारा तहसील कार्यालय के प्रांगण में मतदाताओं व नागरिको के लिए ईवीएम का प्रदर्शन कर उन्हें मतदान की जानकारी दी गई। ईवीएम के प्रदर्शन में डमी मतदान भी कराया गया। इसके साथ ही द्वितीय संक्षिप्त पुनरीक्षण की अर्हता तिथि एवं पुनरीक्षण अवधि में नाम जुड़वाने, विलोपन करने एवं संसोधन करवाने फॉर्म 6, 7, 8, की जानकारी दी गई। ईवीएम मशीन में एसडीएम महासमुंद उमेश साहू द्वारा डमी मतदान कर इस प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर तहसीलदार चंद्रशेखर मंडई, प्रशिक्षक ए.डी. कुर्रे सहित आम नागरिक मौजूद थे।

ज्ञात है कि कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रभात मलिक ने 22 जुलाई को कलेक्टोरेट परिसर से जिले में ईव्हीएम एवं वीवीपैट मशीन के प्रचार-प्रसार हेतु मोबाईल डेमोंस्ट्रेशन वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के दृष्टिगत मोबाईल डेमोंस्ट्रेशन वैन तैयार किया गया है। वैन के माध्यम से मतदाताओं को ईव्हीएम एवं वीवीपैट मशीन की जानकारी सभी मतदान केन्द्र, हाट बाजार, विद्यालय एवं महाविद्यालय में दी जाएगी। मोबाईल डेमोंस्ट्रेशन वैन में अलग-अलग प्रभारी एवं प्रशिक्षक को दायित्व सौंपा गया है। 

फिलहाल यह वैन महासमुंद विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत भ्रमण करेगी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभात मलिक के मार्गदर्शन में विधानसभा निर्वाचन 2023 में शत-प्रतिशत मतदाताओं द्वारा मताधिकार का प्रयोग सुनिश्चित कराने मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। मतदाताओं को ईव्हीएम एवं वीवीपैट मशीन तथा मतदान केन्द्र में मतदान प्रक्रिया की जानकारी देने के लिए कलेक्ट्रेट में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन प्रदर्शन केन्द्र की स्थापना की गई है। इस इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन प्रदर्शन केन्द्र में मतदाताओं को वोटिंग मशीन का बटन दबाकर वोट डालने का प्रयोग कराया जा रहा है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें