देश का नाम रोशन किया छत्तीसगढ़ की बेटी…दुर्गा ने दुबई में जी... - CG Sandesh

देश का नाम रोशन किया छत्तीसगढ़ की बेटी…दुर्गा ने दुबई में जीता गोल्ड मेडल

राजिम। छत्तीसगढ़ की बेटी दुर्गा चंद्राकर ने प्रदेश ही नहीं पूरे देश का नाम रोशन किया है। दरअसल, दुबई में आयोजित 8वीं संयुक्त भारतीय खेल ओपन इंटरनेशनल टूर्नामेंट में दुर्गा ने गोल्ड मेडल जीता है। केन्या, फिलीपींस, दुबई, थाइलैंड, नेपाल, श्रीलंका, मालदीव और पाकिस्तान के खिलाड़ियों को मात देकर दुर्गा ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया।


उल्लेखनीय है कि, दुबई में 8वीं संयुक्त भारतीय खेल ओपन इंटरनेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप टूर्नामेंट 1 अगस्त से 6 अगस्त तक आयोजित है। इसमें केन्या, भारत, फिलीपींस, दुबई, थाइलैंड, नेपाल, श्रीलंका, मालदीव और पाकिस्तान ने भाग लिया है। इसमें छत्तीसगढ़ के छुरा नगर से दुर्गा चंद्राकर ने भी बॉक्सिंग चैंपियनशिप टूर्नामेंट में 50 किलोग्राम ग्राम वर्ग फ्री स्टाइल में भाग लेकर फिलीपींस की जॉर्जी, केन्या के मेई और दुबई की अल्फलिस्ता को हराकर फाइनल में पहुंची और श्रीलंका की मैरी थमसन को को एकतरफा हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया है।

तीसरी बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जीता गोल्ड मेडल


इस जीत पर दुर्गा ने बताया कि छुरा नगर में उनका घर है। वह एक सामान्य परिवार में पली बढ़ी है। पिता मनोज चंद्राकर पेशे से वाहन चालक हैं। माँ गृहणी है। दुर्गा बस्तर के गीदम में एकलव्य विद्यालय में संविदा पिटी टीचर है। आर्थिक संकट के बीच अपने लगन और मेहनत से लगातार अभाव में कड़ी मेहनत कर विदेश में परचम लहराया है। दुर्गा ने लगातार तीसरी बार अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल जीता है। इससे पहले नेपाल और थाइलैंड में भी गोल्ड मेडल जीता है, जबकि नगर में प्रैक्टिस के लिए न स्थान है न ही सुविधा है। दुर्गा ने बताया कि वह दुबई जाने से दो माह पहले क्षेत्रीय विधायक व सांसद से मदद की गुहार लगाई थी और आज भी शासन-प्रशासन से मदद की गुहार लगा रही है। दुर्गा की इस उपलब्धि से पूरे जिले में हर्ष का माहौल है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें