महासमुंद : धान उपार्जन की तैयारी हेतु 8450 गठान नया जूट बारद... - CG Sandesh

महासमुंद : धान उपार्जन की तैयारी हेतु 8450 गठान नया जूट बारदाना प्राप्त

खरीफ विपणन वर्ष 2023-24

महासमुंद : खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 धान उपार्जन की तैयारी हेतु 8450 गठान नया जूट बारदाना मिल गया है। जिले में राज्य शासन द्वारा समर्थन मूल्य में धान खरीदी का लक्ष्य अनुमानित 1149486.70 मीट्रिक टन निर्धारित किया गया है। जिला विपणन अधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार धान खरीदी हेतु जिले में प्रारंभिक तैयारियां पूर्ण की जा रही है। जिसके उपार्जन कार्य हेतु शासन एवं मुख्यालय के कार्य योजना अनुसार जिले में आज तक की स्थिति में लगभग 8450 गठान नया जूट बारदाना प्राप्त हो गया है।

विदित है विगत खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में जिले में 169 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से पूरे राज्य में सबसे अधिक धान की खरीदी की गयी थी, जिसका त्वरित निराकरण हेतु शासन के कार्ययोजना अनुसार सीधे उपार्जन केन्द्रों से ही मिलरों के माध्यम से संपूर्ण धान उठाव का निराकरण शत-प्रतिशत समयावधि में किया गया है। जिससे जिले में धान खरीदी व निराकरण का कार्य समयबद्ध और सराहनीय रहा।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें