महासमुंद : चखना ठेला के पास शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्... - CG Sandesh

महासमुंद : चखना ठेला के पास शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते आरोपी गिरफ्तार

महासमुंद पुलिस ने चखना ठेला के पास शराब पिने पिलाने का साधन उपलब्ध कराने वाले को गिरफ्तार किया है. 3 अगस्त को पुलिस को मुखबिर से सुचना मिली की पंकज ताम्बोली के चखना ठेला के पास ग्राम खैरा में अवैध रूप से लोगो को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है.

सूचना के बाद पुलिस पंकज ताम्बोली के चखना ठेला के पास ग्राम खैरा पहुंची, जहां आरोपी अजय लिम्बू लोगों को शराब पीने पिलाने के लिए डिस्पोजल गिलास की सुविधा प्रदान कर रहा था. शराब पीने वाले लोग पुलिस को देखकर भाग गये.

पुलिस ने आरोपी अजय लिम्बू पिता महेश बहादुर लिम्बू उम्र 22 साल निवासी वार्ड नं. 09 छिपियापारा महासमुंद को पकड़ा. आरोपी के कब्जे से एक पौवा देशी मदिरा प्लेन 180 ML वाली शिशी में 90ML शराब भरी हुई किमती 40 रूपये एवं दो प्लास्टिक डिस्पोजल गिलास जप्त किया.

आरोपी के खिलाफ धारा 36(C) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गयी. मामला जमानतीय होने से एवं आरोपी के द्वारा सक्षम जमानतदार पेश करने पर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें