महासमुंद : प्राकृतिक आपदा से मौत होने पर 7 मृतकों के निकटतम वारिसानों के लिए आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत
महासमुंद : कलेक्टर प्रभात मलिक ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा से मृत्यु होने पर 7 मृतकों के निकटतम वारिसानों के लिए चार-चार लाख रूपए के मान से कुल 28 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। इन सभी की मृत्यु पानी में डूबने से हुई थी।
इनमें विकासखण्ड महासमुंद के ग्राम बांसकुड़ा की मृतिका रामबाई, ग्राम सिनोधा की मृतिका चैतीबाई के निकटतम वारिसान के लिए राशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार बागबाहरा विकासखण्ड के ग्राम रैताल के मृतक उदेराम पटेल, ग्राम सुखरीडबरी के मृतक भूवेदव चक्रधारी एवं पिथौरा विकासखण्ड के ग्राम घोघरा के मृतक केशव, ग्राम सुईनारा की मृतिका श्रीमती वीणा चक्रधारी तथा बसना विकासखण्ड के ग्राम गुढ़ियारी के मृतक नीलकुमार के निकटतम वारिसान के लिए चार-चार लाख रूपए आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें