पिथौरा : महिला समूह ने पकड़ी अवैध शराब, 2 आरोपियों को किया पुलिस के हवाले
पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम सेवैयाकला के महिला समूह ने 4 अगस्त को गाँव के दो लोगों को अवैध शराब के साथ पकड़ा. महिला समूह ने इसकी सुचना पुलिस को दी. सुचना पर पुलिस पहुंची और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया.
पुलिस गाँव पहुंची तो महिला समूह के सदस्य पीला बाई, लता साहू, दुलारी साहू एवं अन्य 10-15 महिलाएं युवराज बघेल के घर के सामने मिले. वहां पर एक 05 लीटर वाली पीले रंग के जरीकेन में भरी करीब 05 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब एवं एक लीटर वाली पानी बोतल में 03 बोतल करीबन 03 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब कुल 08 लीटर रखे मिला. जिसे पुलिस ने जप्त किया.
इसी तरह परमानंद के घर के सामने से हाथ भट्ठी महुआ शराब करीबन 09 लीटर एक 05 लीटर वाली सफेद रंग की जरीकेन में भरा हुआ 05 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब एवं 01 लीटर वाली पानी बोतल भरा 04 लीटर करीबन 04 लीटर महुआ शराब जप्त किया गया.
पुलिस ने आरोपी युवराज बघेल पिता हुसराम बघेल उम्र 23 साल निवासी सेवईया कला तथा परमानंद ध्रुव पिता महेतरू ध्रुव उम्र 27 साल निवासी सेवईया कला को आबकारी एक्ट 34 (2) के तहत गिरफ्तार किया है.