पटेवा : शराब पीने का साधन उपलब्ध कराते 2 गिरफ्तार - CG Sandesh

पटेवा : शराब पीने का साधन उपलब्ध कराते 2 गिरफ्तार

पटेवा थाना क्षेत्र के ग्राम मानपुर और रायतुम में पुलिस ने अवैध शराब पीने पिलाने का साधन उपलब्ध कराने वालों को गिरफ्तार किया है. 4 अगस्त को पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम मानपुर का तारण दास कुर्रे अपने घर के सामने परछी में लोगों को बिठाकर शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है.

सूचना पर पुलिस ग्राम मानपुर तारण दास कुर्रे के घर सामने परछी में पहुंचकर दबिश दिया, जहां पुलिस को देखकर शराब पीने वाले भाग गये तथा मौके पर शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराते तारण दास कुर्रे पिता संतर दास कुर्रे उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम मानपुर को पकड़ा गया. आरोपी के कब्जे से 03 नग देशी प्लेन शराब की खाली पौवा शीशी, 03 नग डिस्पोजल गिलास जिसमें शराब की गंध आ रही थी, 02 नग पानी पाऊच जप्त किया गया.

इसी तरह ग्राम रायतुम में पुलिस ने मुखबिर की सुचना पर केशव पटेल पिता सीधा पटेल उम्र 35 वर्ष को उसके घर के सामने परछी में शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराते पकड़ा गया, उसके कब्जे से 02 नग देशी प्लेन शराब की खाली पौवा शीशी, 02 नग डिस्पोजल गिलास जिसमें शराब की गंध आ रही थी, 02 नग पानी पाऊच जप्त किया गया. दोनों ही मामलो में पुलिस ने आबकारी एक्ट की धारा 36(C) के तहत कार्रवाई की है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें