महासमुन्द : कृषि केन्द्रों के संचालन में अनियमितता पर 05 विक... - CG Sandesh

महासमुन्द : कृषि केन्द्रों के संचालन में अनियमितता पर 05 विक्रेताओं को नोटिस जारी

महासमुन्द 5 अगस्त 2023/ राज्य शासन के निर्देशानुसार कृषकों के हित में कृषि विभाग द्वारा नियमित रूप से जिले में संचालित कृषि केन्द्रों का निरीक्षण किया जा रहा है।  इसी तारतम्य में कीटनाशी निरीक्षक सांकरा श्री ब्रजेश तुरकाने द्वारा शुक्रवार को पिथौरा विकासखंड के ग्राम भगतदेवरी के भविष्य कृषि केन्द्र एवं विकास कृषि केन्द्र तथा ग्राम ढाबाखार के माही कृषि सेवा केन्द्र का निरीक्षण किया गया।
 

उक्त तीनों केन्द्रों में कीटनाशी स्कंध पंजी संधारण, मूल्य सूची प्रदर्शित नही होने, स्त्रोत प्रमाण पत्र नही जुड़वाने के कारण संबंधित फर्मों को कीटनाशी अधिनियम 1968 एवं नियम 1971 के तहत कारण बताओं नोटिस जारी करके 03 दिवस में जवाब मांगा गया है।
 
इसी प्रकार कीटनाशी निरीक्षक बागबाहरा श्री जी.पी. शरणागत द्वारा खुशी सेवा केन्द्र भिलाईदादर एवं निषाद कृषि सेवा केन्द्र परसुली का निरीक्षण किया गया उक्त दोनो केन्द्रों में स्कंध पंजी संधारण, मूल्य सूची प्रदर्शित नही होने स्त्रोत प्रमाण पत्र नही जुड़वाने के कारण उक्त फर्म को भी कीटनाशी अधिनियम 1968 एवं नियम 1971 के तहत कारण बताओं नोटिस जारी करके 03 दिवस में जवाब मांगा गया है
 
जवाब संतोषप्रद प्राप्त नही होने की स्थिति में उक्त संबंधित फर्म के लायसेंस निलंबन की कार्यवाही की जावेगी। उपसंचालक कृषि श्री एफ आर कश्यप ने बताया कि अमानक रासायनिक खाद तथा कीटनाशक दवाइयों के विक्रय पर विभाग लगातार कार्रवाई कर रही है। आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें