महासमुंद : सब्जी मार्केट में महिला से मारपीट के मामले में 3 के खिलाफ केस दर्ज
महासमुंद के सब्जी मार्केट में दो महिलाओं में विवाद हुआ. विवाद बढ़ने पर तीन लोगों ने मिलकर महिला के साथ मारपीट की. मामले की शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी है.
थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, महासमुन्द निवासी जानकी पटेल सब्जी मार्केट में सब्जी बेचती है. 5 अगस्त को दोपहर करीब 02.:40 बजे एक अज्ञात ग्राहक उसके दुकान में सब्जी लेने आया. जानकी के दूकान के बगल में खोलबाहरीन सिन्हा सब्जी दुकान लगाती है. खोलबहरीन ने मेरे ग्राहक को बुला रही है कहकर जानकी के साथ मां बहन की गंदी-गंदी गाली गलौज करने लगी.
जानकी ने मना किया तो खोलबाहरीन के बेटे रूपू सिन्हा, रोशन सिन्हा तीनो एक राय होकर अश्लील गाली गलौज कर हाथ मुक्का व डंडे से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी. मारपीट से जानकी को चोटे आई है.
पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद खोलबाहरीन सिन्हा, रूपू सिन्हा, रोशन सिन्हा के खिलाफ भादवि की धारा 294, 323, 34, 506 के तहत अपराध कायम किया है.