CG : एसईसीएल कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत... मचा हड... - CG Sandesh

CG : एसईसीएल कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत... मचा हड़कंप...जांच में जुटी पुलिस 

कोरबा। जिले के कुसमुंडा इलाके में एक एसईसीएल कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक का शव उसके ही घर पर पाया गया है जिसका नाम घुरन सिंह कंवर है। मृतक की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई, इस बात का पता नहीं चल सका है। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।


बता दें कि कुसमुंडा थानांतर्गत एसईसीएल के आदर्श नगर काॅलोनी में उस वक्त सनसनी फैल गई जब मकान नंबर एम 892 में रहने वाले एसईसीएल कर्मी की मौत की खबर आम हो गई। देखते ही देखते उनके घर के आस-पास लोगों की भीड़ जुटनी शुरु हो गई। मृतक की लाश उनके ही घर के बिस्तर पर पाई गई है।

बताया जा रहा है कि घुरन सिंह घर पर अकेले ही रहते थे जबकि उनका पूरा परिवार सूरजपुर स्थित बाकीपुर में रहता है। वह सुबह काफी देर से घर से बाहर नहीं निकले तब पड़ोसियों ने खिड़की से झांका तो वे बिस्तर पर बेसुध पड़े हुए थे। जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की तब उन्हें मृत पाया गया। हार्ट अटैक से उनकी मौत होने की बात कही जा रही है। खदान में डंपर आॅपरेटर के रुप में काम करने वाले घुरन सिंह की पोस्टिंग कुछ समय पूर्व डीजल सेक्शन में हुई थी। उनकी आकस्मिक मौत से एसईसीएल प्रबंधन में शोक का माहौल देखा जा रहा है।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें