बसना : जोन स्तरीय एफएलएन प्रशिक्षण बड़ेटेमरी में सम्पन्न
नई शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत प्राथमिक शिक्षा में छात्र-छात्राओ में संख्याज्ञान व अंकज्ञान को मजबूत करने हेतु जोन स्तरीय एफएलएन प्रशिक्षण संकुल केन्द्र-बड़ेटेमरी में आयोजित किया गया।जोन स्तरीय प्रशिक्षण में संकुल केन्द्र-बड़ेटेमरी,बसना व कोलिहादेवरी के समस्त प्राथमिक शालाओं से कक्षा चौथी व पांचवी में अध्यापन करने वाले समस्त शिक्षक शामिल हुए।इस प्रशिक्षण के मुख्य प्रशिक्षक वारिश कुमार,समन्वयक बड़ेटेमरी,सहायक प्रशिक्षक सुरेश नंद,समन्वयक कोलिहादेवरी के अलावा प्रशिक्षण प्रभारी सुरेश प्रधान,समन्वयक बसना एवम नोडल प्राचार्य बड़ेटेमरी एस.के.प्रधान का मुख्य योगदान रहा।जोन स्तरीय प्रशिक्षण में भाग लेनेवाले समस्त शिक्षक ज्ञान का उपयोग व विभिन्न नई गतिविधियों के माध्यम से शाला में छात्रों में गुणवत्ता बढ़ाएंगे।यह बात प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर वारिश कुमार ने एफएलएन प्रशिक्षण के दौरान कही।
प्रथम चरण के प्रशिक्षण में शिक्षकों से कहा कि बुनियादी साक्षरता एवम संख्याज्ञान में छात्र-छात्राओं को मजबूत करना शिक्षा विभाग का प्रमुख लक्ष्य है।इसलिए प्रशिक्षण के माध्यम से नवीन अवधारणा के विषय बिंदुओं के प्रति सत्र प्रारम्भ में शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है।शिक्षक इस अवधारणा के अनुरूप छात्रों को बुनियादी रूप से प्रारंभिक स्तर पर मजबूत करने पर विशेष ध्यान दें।उन्होंने इस दौरान कहा कि अब शिक्षा लक्ष्य केंद्रित है,अतः शिक्षक मनोयोग से समयावधि में दक्षताएं पूर्ण करने,कौशल विकसित करने एवम गुणवत्ता लाने के लिए कार्यशील रहे।इस तीन दिवसीय एफएलएन प्रशिक्षण जिसमे क्लब जोन के 25 शिक्षक प्रशिक्षित हुए के लिए विकासखंड शिक्षा अधिकारी जे.आर.डहरिया,सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी बद्रीविशाल जोल्हे,लोकेश्वर कंवर,विनोद शुक्ला एवं बीआरसी ललित कुमार देवता ने बधाई प्रेषित किये।