सांकरा : रोड़ किनारे शराब पिलाने वाला गिरफ्तार - CG Sandesh

सांकरा : रोड़ किनारे शराब पिलाने वाला गिरफ्तार

सांकरा पुलिस ने ग्राम ग्राम डोंगरीपाली से लालमाटी रोड़ किनारे लोगों को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले को गिरफ्तार किया है. 6 अगस्त को पुलिस को मुखबिर से सुचना मिली की ग्राम डोंगरीपाली से लालमाटी जाने के कच्ची रास्ता रोड़ किनारे में एक व्यक्ति आम लोगों को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है.

सूचना के बाद पुलिस ने वहां पहुंचकर रेड कार्यवाही की. शराब पिलाने वाले रामजय जगत को पुलिस ने पकडा. उसके कब्जे से 05 नग खाली झिल्ली जिसमें महुआ शराब की गंध है, 06 नग डिस्पोजल गिलास जिसमें महुआ शराब की गंध है, 04 नग पानी पाऊच खाली झिल्ली जप्त किया गया.

आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से गिरफ्तार कर आरोपी द्वारा सक्षम जमानतदार पेश करने पर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया.


अन्य सम्बंधित खबरें