पिथौरा : सड़क हादसे में घायल बाइक सवार की अस्पताल में हुई मौत - CG Sandesh

पिथौरा : सड़क हादसे में घायल बाइक सवार की अस्पताल में हुई मौत

पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम बरडिपा मेमरा पुल के पास सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल बाइक सवार की इलाज के दौरान मौत हो गयी. आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, 6 जून को मोटर सायकल क्रमांक CG06 GJ 5814 में चिखली निवासी गजानंद प्रधान पिता चंद्रभानू प्रधान उम्र 30 साल एवं रूपानंद यादव सांकरा गये थे. सांकरा से चिखली वापस आ रहे थे. इसी दौरान बरडिपा (मेमरा) पुल के पास मोटर सायकल क्रमांक CG06 GV 5022 का चालक तेज रफ्तार एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर पीछे से ठोकर मार दिया. 

हादसे में गजानंद प्रधान के चेहरे में, आंख में, घुटने में चोंट लगने से बेहोश हो गया था. उसे उपचार हेतु शासकीय अस्पताल पिथौरा ले जाया गया. वहां से रेफ़र करने पर बालाजी अस्पताल रायपुर में भर्ती किया गया था, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ भादवि के धारा के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें