5 लाख के इनामी नक्सली ने छोड़ा लाल आतंक का साथ...SP के सामने... - CG Sandesh

5 लाख के इनामी नक्सली ने छोड़ा लाल आतंक का साथ...SP के सामने किया सरेंडर

कांकेर। छत्तीसगढ़ के नक्सली जिलों में नक्सलियों के आतंक के बीच कांकेर जिले में एक इनामी नक्सली ने खुद को पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है। जानकारी के मुताबिक सरेंडर किए नक्सली पर 5 लाख का इनाम था।

आत्मसमर्पित नक्सली महासमुंद डिविजन में सक्रिय था और ये कई बड़ी वारदातों में शामिल था। बता दें कि सरकार की विचारधारा से प्रभावित होकर हथियार छोड़ सामान्य जीवन जीने के लिए सरेंडर किया। पुलिस अधीक्षको के सामने आत्मसमर्पण करने का फैसला किया है।

पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार पुर्नवास नीति से प्रभावित होकर नक्सली चंदन दर्रो उर्फ जीवन ने आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पित नक्सली सीपीआई माओवादी संगठन अंतर्गत प्रतिबंधित माओवादी संगठन बरगढ़, बलांगीर, महासमुन्द डिवीजन अंतर्गत महासमुन्द पीपीसीएम संगठन में वर्ष 2008 से सक्रिय था।



author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें