महासमुंद : कार से गांजे की तस्करी करते दो तस्करों को पुलिस न... - CG Sandesh

महासमुंद : कार से गांजे की तस्करी करते दो तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

महासमुंद। जिले में पुलिस ने गांजे की तस्करी करते दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 50 पैकेट में बंद गांजा पुलिस ने बरामद किया है। बसना थाना पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।


बसना पुलिस को रविवार को मुखबीर से सूचना मिली कि एक कार में उड़ीसा की तरफ से अवैध गांजा तस्करी कर रायपुर तरफ बिक्री करने हेतु जा रहे हैं। जिसके बाद नाकेबंदी कर कार को रोक कर चेक किया गया। पूछताछ पर संदेहियो द्वारा अपना नाम धनु मंडावी पिता लखन उम्र 38 वर्ष निवासी आजाद चौक जिला बलौदा बाजार और सैयद अशफाक पिता सैयद यूसुफ उम्र 44 वर्ष निवासी यदुनंदन नगर थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर का होना बताए।

आरोपियों के कब्जे से 50 पैकेट कुल 50 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया। आरोपियों के खिलाफ बसना थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें