महासमुंद : लोक निर्माण, गृह, जेल एवं कृषि मंत्री ताम्रध्वज स... - CG Sandesh

महासमुंद : लोक निर्माण, गृह, जेल एवं कृषि मंत्री ताम्रध्वज साहू मंगलवार को जिले के दौरे पर रहेंगे

महासमुन्द : छत्तीसगढ़ शासन के गृह, जेल, लोक निर्माण, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन व कृषि मंत्री ताम्रध्वज साहू मंगलवार 8 अगस्त को महासमुंद जिले के दौरे पर रहेंगे। वे सुबह 10:00 बजे रायपुर निवास से महासमुंद के लिए प्रस्थान करेंगे। सबेरे 11:00 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे। 

मंत्री साहू 11:45 बजे से 1:30 बजे तक जिला पंचायत में आयोजित समीक्षा बैठक लेंगे। दोपहर 1:30 बजे से अपरान्ह 3:00 बजे तक का समय आरक्षित रखा गया है। तत्पश्चात वे 3.15 से शाम 5:00 बजे तक लोक निर्माण, गृह, जेल, नगर सेना व कृषि विभाग की समीक्षा बैठक लेंगे। बैठक के पश्चात वे रायपुर के लिए रवाना होंगे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें