CG : टोल प्लाजा पर इस नंबर वाली गाड़ियों को नहीं चुकाना होगा... - CG Sandesh

CG : टोल प्लाजा पर इस नंबर वाली गाड़ियों को नहीं चुकाना होगा टोल टैक्स

 दुर्ग बाईपास टोल प्लाजा पर अंतत: निजी वाहन (नॉन कमर्शियल) सीजी 07 को टोल टैक्स फ्री कर दिया गया है। अब सीजी 07 कार चालक आरक्षित लेन 01 और 08 से निःशुल्क आवागमन कर सकेंगे।

यानी अब दुर्ग से राजनांदगांव जाने वाले कार चालक लेन 8 और राजनांदगांव से दुर्ग आने वाले कार चालक लेन 1 से निःशुल्क आना-जाना कर सकेंगे। बता दें इससे पहले यहां पर प्रत्येक वाहन से 75 रुपये एक तरफ जाने का वसूला जाता था।


दरअसल जिला कांग्रेस कमेटी भिलाईनगर के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर सीजी 07 सीरीज की छोटी गाड़ियों को दुर्ग बाईपास टोल प्लाजा पर टोल फ्री करने के लिए लंबे समय से मुहिम जारी रखा था। जिसका नतीजा अब आया है। दुर्ग बाईपास टोल प्लाजा की ओर से आखिरकार टोल फ्री संबंधी सूचना लगा दी गई है।

टोल प्लाजा में निजी वाहन नान कमर्शियल सीजी 07 कार को राजनांदगांव की ओर जाते समय लेन 8 से जाने पर और राजनांदगांव से दुर्ग की ओर आने पर लेन 1 पर कर नहीं देना पड़ेगा। लेकिन उपरोक्त लेन के अतिरिक्त किसी भी अन्य लेन का उपयोग करने पर नियम अनुसार देय टोल शुल्क का (फास्टैग के माध्यम से) भुगतान स्वत: संपन्न हो जाएगा। सीजी 07 वाहन चालकों को टोल प्लाजा पर टोल फ्री होने से बड़ी राहत मिली है। यह मांग एक लंबे अर्से से यहां के रहवासी वाहन चालक कर रहे थे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें