महासमुंद : पांच संकल्प के सम्बंध में स्वयंसेवी संस्थाओं की ऑनलाइन कार्यशाला सम्पन्न
महासमुंद : मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एस.आलोक के निर्देशन एवं राज्य सलाहकार यूनिसेफ अभिषेक त्रिपाठी के मार्गदर्शन में जिला स्तर के स्वयंसेवी संस्थाओं के पदाधिकारियों की ऑनलाइन बैठक आज जिला पंचायत के सभा कक्ष में आयोजित हुई। बैठक में राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला संगठक डॉ. मालती तिवारी एवं भारत स्काउट गाइड की टीम, नेहरू युवा केंद्र के अर्पित तिवारी एवम टीम शामिल रहे।
पांच संकल्प कार्यक्रम के माध्यम से पाँच व्यवहार जिसमें स्वस्थ किशोरावस्था का संकल्प, प्रसव पूर्व जाँच व संस्थागत प्रसव का संकल्प, एनीमिया मुक्ति का संकल्प, स्तनपान को बढ़ावा देने का संकल्प, संपूर्ण पोषण विविधता का संकल्प शामिल हैं, को जन समुदाय तक पहुंचाने हेतु स्वयंसेवियों की क्या भूमिका होगी इसी परिपेक्ष्य में स्वयंसेवियों का क्षमतावर्धन कार्यशाला पर बात हुई। जिससे वे 5 संकल्प कार्यक्रम को समझकर ज्यादा से ज्यादा लोगो तक संकल्प को समझा पाने में सक्षम हो इस पर चर्चा हुई।