सरायपाली : 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर शहर में निकाली जाएगी बाइक रैली
सरायपाली : आदिवासी समाज द्वारा सरायपाली में 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस मनाया जा रहा है l इस अवसर पर आदिवासी युवाओं द्वारा बाइक रैली निकाली जाएगी व मणिपुर, UCC के विरोध और 32 % आरक्षण सहित विभिन्न आदिवासी मुद्दो को लेकर समाज के युवाओं द्वारा आक्रोश रैली भी निकाली जाएगी l साथ ही कान्यशाला के सामने सल्ला गांगरा का स्थापना बूढ़ा देव नगर सरायपाली में करने के पश्चात आदिवासी समाज रैली शुरू कर नया मंडी के लिए प्रस्थान करेगी l
इस संबंध में आदिवासी युवा प्रभाग से मनोज सिदार ने बताया कि इस बार फुलझर राज के युवा काफी उत्साहित हैं l साथ ही क्षेत्र के सभी आदिवासी युवाओं को इस कार्यक्रम में व बाइक रैली में शामिल होने व विशेष सहयोग के लिए सर्व आदिवासी समाज व युवा प्रभाग ने अपील की है l
अन्य सम्बंधित खबरें