सरायपाली : छत से कमरे में घुसकर नाबालिग युवती से कर रहा था छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार
सरायपाली थाना क्षेत्र के एक गाँव की नाबालिग युवती के घर रात में घुसकर छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने चाँद घंटो में गिरफ्तार कर लिया. 7 अगस्त को युवती ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी की रात करीब 2 बजे मेलाराम कुर्रे बुरी नीयत से घर के छत के रास्ते घर अंदर घुसकर उसके बिस्तर के पास आकर मैं तुम्हें चाहता हूं कहकर हाथ बाह पकड़ रहा था. पीड़िता द्वारा चीखने चिल्लाने पर पीड़िता के माता-पिता जाग गए और आरोपी को छेड़छाड़ करते रंगो हाथो पकड़ लिया. मौका पाते है आरोपी धक्का देकर भाग निकला.
पुलिस ने प्रार्थिया की लिखित आवेदन पर आरोपी मेलाराम कुर्रे के विरुद्ध थाना सरायपाली में अपराध क्रमांक 197/23 धारा 458,354, भा.द.वि. 08 पॉक्सो एक्ट कायम कर विवेचना में लिया. विवेचना के दौरान आरोपी की पतासाजी की जा रही थी. 7 अगस्त को ही त्वरित कार्यवाही करते हुऐ थाना प्रभारी आशीष वासनिक द्वारा अपने थाना स्टाफ एवं मुखबिरो को आरोपी की खोजबीन हेतू लगाया गया था.
इसी दौरान मुखबिर से सुचना मिला की आरोपी अपने ग्राम भीखापाली में कही छुपा हुआ है. सूचना पर पुलिस ने ग्राम भीखापाली में दबिश देकर चारो तरफ़ घेराबंदी कर त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी मेलाराम कुर्रे पिता अमृत लाल कुर्रे उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम भीखापाली को गिरफ्तार किया. आरोपी को गिरफ़्तार कर रिमांड पर भेजा गया है. संपूर्ण कार्यवाही में एएसआई सोनचंद डहरिया आरक्षक योगेंद्र दुबे,मानवेन्द्र ढीढ़ी, कमल जांगड़े, चंद्रकला वर्मा व समस्त थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा.