बीजापुर में बड़ा हादसा : हाईटेंशन तार बाइक सवार युवकों पर गि... - CG Sandesh

बीजापुर में बड़ा हादसा : हाईटेंशन तार बाइक सवार युवकों पर गिरी…एक की मौत

बीजापुर। जिले के बासागुड़ा क्षेत्र में हाईटेंशन की तार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई, वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।


जानकारी के अनुसार यात्री बस से गैस सिलेंडर उतारने दोनों युवक मोटरसाइकिल से जा रहे थे, इसी दौरान बासागुड़ा स्कूल के सामने हाईटेंशन तार इनके ऊपर गिर गया। दोनों युवक हाईटेंशन तार की चपेट में आने से झुलस गए। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जिसमें एक ग्रामीण युवक वेंकटेश्वर अतकुरी की हालत बेहद नाजुक थी।

दोनों ग्रामीण युवकों को इलाज के लिया समीप के बासागुड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। जहां इलाज के दौरान वेंकटेश्वर अतकुरी की मौत हो गई। वहीं दूसरा ग्रामीण युवक हिमांशु बुरी तरीके से घायल हो गया। जिसे बासागुड़ा में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल लाया है। जहां उसका इलाज जारी है।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें