सरायपाली : सड़क हादसे में सायकल सवार की मौत - CG Sandesh

सरायपाली : सड़क हादसे में सायकल सवार की मौत

सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम भोथलडीह के पास सड़क हादसे में घायल सायकल सवार की इलाज के दौरान मौत हो गयी. थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, रतनलाल बरिहा 19 जून को घर से कुछ काम से अपने सायकल से निकला था. ग्राम भोथलडीह डीपापारा जाने वाले रोड़ के सामने पहुंचा था. उसी समय किसी अज्ञात वाहन चालक ने अपनी वाहन को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर ठोकर मार दिया, जिससे वह रोड़ किनारे घायल अवस्था में गिर गया.

हादसे में रतनलाल के सिर में गंभीर चोट लगी. घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए ओम हॉस्पिटल सरायपाली ले जाया गया, जहाँ से रिफर करने पर ओम हॉस्पिटल रायपुर में इलाज चल रहा था. ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. मर्ग जांच के बाद पुलिस ने आरोपी अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ भादवि की धारा 304(ए) के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें