सिंघोडा : भारी मात्रा में चांदी के आभूषण, चांदी की सिल्ली एव... - CG Sandesh

सिंघोडा : भारी मात्रा में चांदी के आभूषण, चांदी की सिल्ली एवं नगदी रकम के साथ दो गिरफ्तार

सिंघोडा पुलिस ने भारी मात्रा में चांदी के आभूषण, चांदी की सिल्ली एवं नगदी रकम के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है. 7 अगस्त को सिंघोडा थाना क्षेत्र के अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट रेहटीखोल (छ.ग.-ओडिशा बॉर्डर) के पास पुलिस पार्टी द्वारा संदिग्ध वाहनो की चेकिंग की जा रही थी. इसी दौरान बरगढ़ ओडिशा की तरफ से एक सफेद रंग की रेनॉल्ट क्वीड कार क्रमांक CG 04 LH 9310 तेज रफ्तार से छत्तीसगढ़ की ओर आ रही थी. उक्त वाहन में दो महेश साहू पिता उमेश कुमार साहू उम्र 26 वर्ष निवासी लाखेनगर थाना पुरानी बस्ती जिला रायपुर एवं विष्णुप्रसाद ठाकुर पिता मनमोहन ठाकुर उम्र 30 वर्ष निवासी इंद्रप्रस्थ कॉलोनी रायपुरा थाना ढीढी नगर जिला रायपुर सवार थे.

पुलिस द्वारा उनकी वाहन की तलाशी ली गई तो पीछे डिक्की में अलग-अलग बैग रखा हुआ मिला. इससे पुलिस टीम को संदेह हुआ और कार की डिक्की को खुलवाकर चेक किया गया तो कार की डिक्की में अलग-अलग बैगों में रखा मिला जिसे खोल चेक करने पर भारी मात्रा में चांदी की आभूषण, चांदी की सिल्ली एवं नगदी रकम मिला.

भारी मात्रा में चांदी के विभिन्न आभूषण (पायल, अंगूटी, ब्रेसलेट आदि आभूषण) एवं चांदी की सिल्ली कुल वजनी 71.811 किलो ग्राम एवं 183450 रूपये नगदी रकम रखे मिला. आरोपियों के कब्जे से चांदी के आभूषण एवं सिल्ली वजनी लगभग 71.811 किलो ग्राम कीमती करीबन 35,18,439/- रूपये एवं वाहन रेनॉल्ट क्वीड कार क्र0 CG 04 LH 9310 सफेद रंग की कीमती करीबन 2,00,000 रूपये को एवं नगदी रकम 1,83,450 रूपये जप्त किया गया.

सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक महासमुन्द धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के मार्गदर्शन मे अति. पुलिस अधीक्षक आकाश राव एवं अनु. अधिकारी (पु) सरायपाली अभिषेक केसरी के निर्देशन में उनि. उत्तम कुमार तिवारी, सायबर सेल प्रभारी नसीम उद्दीन सउनि सनातन बेहरा प्रआर. प्रशांत कुमार आर. हेमन्त नायक, संदीप भोई, शुसांत बेहरा, मनोहर साहू, विरेन्द्र नेताम, बिरेन्द्र बाघ, रोहित सिदार, जीवर्धन बहिरा, यश ठाकुर, डिग्री मेहर का योगदान रहा.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें