बलौदा : शराब बेचने वाले तीन आरोपी पुलिस की गिरफ्त में - CG Sandesh

बलौदा : शराब बेचने वाले तीन आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

बलौदा थाना प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिल की सिरबोड़ा पालीडीह मार्ग रोड किनारे बिक्री हेतु कच्ची महुआ शराब रखकर ग्राहक तलाशते हुए 3 आदमी रोड किनारे घूम रहे हैं. सूचना पर मुखबिर के बताए स्थान में जाकर घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़कर एक नीले रंग के प्लास्टिक ड्रम में रखें हाथ भट्टी का बना महुवा शराब जुमला 10 लीटर को जप्त किया गया.

पुलिस ने आरोपी अनंत भोई पिता गौतम भोई उम्र 25 वर्ष निवासी सिरबोडा, त्रिलोचन केवर्त पिता प्रीतम केवर्त उम्र 18 वर्ष निवासी सिरबोड़ा तथा समारू भोई पिता दुर्योधन भोई उम्र 40 वर्ष निवासी सिरबोड़ा को गिफ्तार किया.

आरोपियों से शराब रखने व बेचने संबंधित किसी भी प्रकार का कोई वैद्य दस्तावेज न पेश कर पाने से उक्त मसूरका 10 लीटर कच्ची महुवा शराब जुमला कीमती ₹2000 जप्त किया गया. आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 34 (2 )आबकारी एक्ट कायम कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण चौहान, प्रधान आरक्षक सुभाष चंद्र कुंवर, आरक्षक नंदकुमार सिदार, आरक्षक अमित बंजारे, आरक्षक चंदन यादव ,आरक्षक मुरारी सिदार ,का महत्वपूर्ण योगदान रहा संपूर्ण कार्य में थाना स्टाफ बलौदा का पूर्ण योगदान रहा।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें