महासमुंद : विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर विशेष पिछड़ी जनजाति को सौंपा जाएगा नियुक्ति प्रमाण-पत्र
जिला स्तरीय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव होंगे
विश्व आदिवासी दिवस 9 अगस्त के अवसर पर जिले में विश्व आदिवासी दिवस समारोह का आयोजन 9 अगस्त बुधवार को किया जाएगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम ग्राम खैरा स्थित मंगल भवन में सुबह 11ः00 बजे से आयोजित किया जाएगा। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास शिल्पा साय ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव एवं खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव होंगे। समारोह की अध्यक्षता संसदीय सचिव एवं महासमुंद विधायक विनोद चंद्राकर करेंगे। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष उषा पटेल, उपाध्यक्ष लक्ष्मण पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष राशि महिलांग, जनपद अध्यक्ष महासमुंद यतेन्द्र साहू होंगे व स्थानीय जनप्रतिनिधि की गरिमामय उपस्थिति में व्यक्तिगत वनाधिकार पट्टा, सामुदायिक वन संसाधन पत्र एवं जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति कमार, भुंजिया को नियुक्ति प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें