CG CRIME : लाखों के अवैध शराब की तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्त... - CG Sandesh

CG CRIME : लाखों के अवैध शराब की तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार... 270 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त 

बस्तर : जिले में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी काईवाई की है, पुलिस ने 270 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो आरोपियों को धारदबोचा है। जब्त शराब की कीमत करीब 195000 रूपये बताया जा रहा है। करपावंड थाना क्षेत्र का मामला।

पुलिस ने बताया कि 7 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम जैबेल हाईस्कूल पारा में रहने वाला इंदर बघेल अपने घर बाड़ी में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब म०प्र० प्रान्त का काफी मात्रा में बिकी हेतू छुपा कर रखा है।


सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के निर्देशन में मुखबिर के बताये स्थान जैबेल 02 आरोपी इंदर बघेल से 20 पेटी अंग्रेजी गोवा शराब कुल 1000 नग अंग्रेजी गोवा एवं आरोपी लुक्तेश्वर सिन्हा के कब्जे से 10 पेटी अंग्रेजी गोवा शराब कुल 500 नग अंग्रेजी गोवा शराब का पौवा कुल 30 पेटीयों में भरा 1500 नग पौवा कुल 270 लीटर अंग्रेजी शराब, किमती 195000 को जब्त कर आरोपियो का कृत्य अपराध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का जुर्म पाये जाने से आरोपियो को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी:-

1 लुक्तेश्वर सिन्हा पिता जयमन सिन्हा उम्र 28 वर्ष जाति कलार साकिन जैबेल 01 बाजारपारा

2. इंदर बघेल पिता केशव बघेल उम्र 47 वर्ष साकिन जैबेल 02 हाईस्कूपारा


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें