सरायपाली विकासखंड के शिक्षक-शिक्षिका खिलौना आधारित प्रशिक्षण में हुए शामिल
एससीईआरटी के निर्देशानुसार खिलौना आधारित प्रशिक्षण 'जादुई पिटारा' का
तीन दिवसीय
आयोजन 7 से 9 अगस्त तक डाइट रायपुर में किया गया। जिसमें सरायपाली विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्रकाश चन्द्र मांझी, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक सतीश स्वरूप पटेल के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में इस ट्रेनिंग में विकासखण्ड सरायपाली के होनहार शिक्षक दुर्वादल दीप (प्रधान पाठक) अंजु पटेल (प्रधान पाठक) शीला विश्वास (प्रधान पाठक) योगेश साहू,सहा.शिक्षक (जिला नोडल खिलौना)वर्षा नंद(सहा.शिक्षक)पुष्पा पारेश्वर(सहा.शिक्षक)प्रशिक्षण में शामिल होकर खिलौने बनाने के हुनर प्राप्त किए।
नई शिक्षा नीति 2020 में बच्चों को बच्चों के स्वास्थ्य एवं खुशहाली, बच्चों को प्रभावी सम्प्रेषक,परिवेश व वातावरण से जोड़ने का शिक्षा प्रदान करने के लिए।जादुई पिटारा का निर्माण किया गया। विकासखण्ड सरायपाली की तरफ से कबाड़ से निर्मित खिलौने संचलक राजेश सिंह राणा को भेंट किया। 
राणा सर ने प्रसन्न मन से बधाई देते हुए तारीफ की। साथ ही शास. प्राथ. शाला कसडोल के जादुई कक्ष का भी प्रदर्शन किया गया। जिसकी भुरी-भुरी प्रशंसा किए। सांस्कृतिक संध्या में भी महासमुंद जिला का दबदबा रहा। जिसमें सरायपाली की भागीदारी महत्वपूर्ण रही।