तुमगाँव : मछली मारने की बात पर 4 लोगों ने की मारपीट - CG Sandesh

तुमगाँव : मछली मारने की बात पर 4 लोगों ने की मारपीट

तुमगाँव थाना क्षेत्र के ग्राम कुहरी में मछली मारने की बात पर 4 लोगों ने एक व्यक्ति की पिटाई कर दी. ग्राम कुहरी निवासी रिखी साहू ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है की 8 अगस्त को दोपहर करीबन 3 बजे नहाने के लिए कोडार जलाशय रपटा के पास गया था. उसी समय नंद कुमार उर्फ नंदु यादव, मोती ध्रुव, टकेश्वर निषाद और कृष्णा आये और रिखी साहू को कोडार जलाशय के मछली का ठेका हम लोग लिए हैं तूम कोडार जलाशय में मछली क्यों मार रहा है कहकर सभी एक राय होकर मां बहन की अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए हांथ मुक्का एवं बेशरम के डंडे से मारपीट किये. मारपीट से उसे चोटे आई है.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी नंद कुमार उर्फ नंदु यादव, मोती ध्रुव, टकेश्वर निषाद व कृष्णा के खिलाफ भादवि की धारा 294, 323, 34, 506 के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें