महासमुंद : रोशनी फाउंडेशन द्वारा आशियाना वृद्धाश्रम में दी गई स्वस्थ जीवन शैली की जानकारी
महासमुन्द के आशियाना वृद्धाश्रम ओल्ड एज होम. दल दली रोड नया पारा में 30 जुलाई को रोशनी फाउंडेशन के द्वारा आश्रम में रहने वाले वृद्धों को स्वस्थ्य जीवन शैली के बारे में जानकारी दी गई, हऱ व्यक्ति स्वस्थ्य रहना चाहता है पर स्वस्थ्य नहीं रह पाता है. इसके लिए स्वस्थ्य जीवन शैली में अपने आपका साफ सफाई के साथ-साथ अपने आस पास को भी स्वछता में भी ध्यान देना आवश्यक है, साथ ही, व्यस्तता खान पान ठीक रहे, बी पी, शुगर, हाईपर टेंशन व मानसिक तनाव अधिक देखा जा रहा है, समय समय पर ब्लेंड पेशर, शुगर का भी जांच कराते रहे मानसिक संतुलन के लिए योग साधन, मैडिटेशन करते रहे, अपना ज्ञान को एक दूसरे आदान प्रदान करे, किसी को छोटा ना समझे, हऱ व्यक्ति को सम्मान करे, हऱ व्यक्ति में अच्छाई छुपा रहता है, रोशनी फाउंडेशन के द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर, चिकत्साकीय व्यवस्था कराया जाता है, ऐसे व्यक्ति जिसका घर नहीं है उनको भी मदद भी करता है.
रोशनी फाउंडेशन के द्वारा 25 लोगो आशियाना बृद्ध आश्रम में स्वल्प आहार बिस्किट आदि बटा गया, कोई भी व्यक्ति नशे, शराब, गुडाखु, गांजा आदि का सेवन न करे. इस संबंध में मनोरोग़ सामाजिक कार्यकर्त्ता श्री रामगोपाल खूंटे जिला महासमुंद के द्वारा बताया गया. संस्था प्रमुख व उनके सहयोगी का सहयोग रहा गया.