सरायपाली : NH-53 रोड़ पर मोटर सायकल की भिडंत में एक की मौत
सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम हर्राटार के पास NH 53 रोड पर हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गयी थी. पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी हुई थी. जाँच के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.
थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, 2 जून को देवानंद कोसरिया घर से बलराम ढाबा सरायपाली काम करने जा हूं कहकर निकला था. वह काम में न जाकर अपने जीजा तुलसीराम ओगरे निवासी ग्राम खपरीडीह के घर गया था और अपने जीजा घर वालो को बिना बताये उसके जीजा का पैशन प्रो मोटर सायकल क्रमांक CG 06 P 7096 को लेकर ग्राम खपरीडीह से अपने गांव पिलवापाली जा रहा था.
देवानंद NH-53 रोड सुबर्नो यादव के घर के सामने पहुंचा था इसी दौरान मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GV 1858 का चालक सतीश कुमार पाइक तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर देवानंद को ठोकर मार दिया. देवानंद को 1033 एम्बुलेंस वाहन से ईलाज हेतु शासकीय अस्पताल सरायपाली ले जाया गया, जिसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. मर्ग जांच के बाद पुलिस ने आरोपी सतीश कुमार पाइक के खिलाफ भादवि की धारा 304(ए) के तहत अपराध कायम किया है.