सरायपाली : छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक व समग्र शिक्षक फेडरेशन का अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू
सरायपाली : छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन ब्लाक मुख्यालय सरायपाली में अनिश्चितकालीन आंदोलन का आगाज एक सूत्रीय मांग प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा गणना कर सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर कर क्रमोन्नत वेतनमान का निर्धारण कर पुरानी पेंशन में पूर्ण पेंशन में पूर्ण पेंशन 20साल की सेवा में प्रदान करने को लेकर 10अगस्त से हड़ताल शुरू हो गई है।प्रथम दिवस मां सरस्वती की पूजा अर्चना और राष्ट्रगान के साथ शुरू की गई।प्रथम उद्बोधन के रूप में ब्लाक अध्यक्ष मनोज रॉय ने लबरा सरकार को जगाने के लिए वेतन में भारी विसंगति को दूर करने को कहा,ब्लाक कोषाध्यक्ष ने सरकार के प्रति आक्रोश व्यक्त करने के लिए सरकार को कोसने का कार्य किया,राजेंद्र पटेल ने सहायक शिक्षक के वेतन विसंगति दूर करने के लिए अपील की गई,अंगद बारीक ब्लॉक सचिव ने उड़िया भजन के माध्यम से सोई हुई सरकार को जगाने के लिए कहा हे सुण सुण हे सुण सभाजन देइ मन....।प्रांतीय महामंत्री राजेश प्रधान ने वेतन विसंगति की बारीकियों को उदाहरण के द्वारा समझाया।
इस बीच सरायपाली की धरा पर जिला टीम का आगमन हुआ,जिसमें जिलाध्यक्ष दिनेश नायक,जिला सचिव दुर्वासा गोस्वामी,प्रदेश सलाहकार प्रदीप पटेल,जिला कोषाध्यक्ष डिकेश्वर साहू पधारे।उद्बोधन देते हुए जिला कोषाध्यक्ष ने डीकेश्वर साहू शिक्षक का मन बच्चों को छोड़कर जाना अच्छा नहीं लगता किंतु सरकार की हठधर्मिता शिक्षकों को हड़ताल के लिए मजबूर करती है,प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रदीप पटेल ने सहायक शिक्षकों के वेतन विसंगति को दूर करने के लिए सरकार को चेताया।जिला सचिव दुर्वासा गोस्वामी ने कहा कि हमारी भीड़ तय करेगी कि जीत किसकी होगी,कविता के माध्यम से जोश भरने का काम किया।जिलाध्यक्ष दिनेश नायक ने प्रांतीय दिशा निर्देश देते हुए कहा कि शिक्षकों को छला जा रहा है, सरकार का तोड़ने वाली नीति का विरोध किया।मंच संचालन रोशन भोई और सुंदर लाल डडसेना मधुर ने किया।