सरायपाली में आयोजित विश्व हिंदू परिषद एवं ABVP की विशेष बैठक में महत्वपूर्ण मुद्दों पर हुई चर्चा
सरायपाली में 10 अगस्त को विश्व हिंदू परिषद् बजरंगदल, दुर्गा वाहिनी एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की प्रखंड बैठक संपन्न हुई. बजरंग दल के प्रखंड संयोजक मयंक पाणीग्राही एवं विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में आयोजित इस बैठक में विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई.
बैठक में आगामी दिनों मे सरायपाली में एक के बाद एक भव्य कार्यक्रमों के आयोजन, विहिप के वार्षिक कार्यक्रमों में से एक 14 अगस्त अखंड भारत दिवस के रूप में मनाने के सम्बन्ध में चर्चा की गयी. साथ ही 15 अगस्त को आखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के नेतृत्व में राष्ट्रवाद तिरंगा यात्रा प्रस्तावित है, जिसमें 151 फीट के तिरंगे के साथ नगर भ्रमण किया जायेगा.
सावन के आगामी सातवें सोमवार 21 अगस्त को भव्य कांवड़ यात्रा का आयोजन विश्व हिंदू परिषद् बजरंगदल के नेतृत्व में किया जाएगा. इसी क्रम में दुर्गा वाहिनी की बहनों का रक्षाबंधन का कार्यक्रम भी होना है.
बैठक में उपस्थित विश्व हिंदू परिषद् के प्रखंड अध्यक्ष गुड्डू जायसवाल, प्रखंड मंत्री विकाश महापात्र, गौ रक्षा प्रमुख विवेक शर्मा बजरंग दल के सह संयोजक नंदन सिंह, दुर्गा वाहिनी के संयोजिका गायत्री मिश्रा, सह संयोजिका प्राची यादव, सुमन यादव, वंदना निषाद, महाविद्यालीन छात्रा प्रमुख स्नेहा सिंह, कार्यकर्ता पूजा सेठ, नमिता निषाद, करीना भोई, विद्यार्थी परिषद से आदित्य सतपथी, आयुष पटनायक, अंतर्यामी बारीक के साथ-साथ बजरंगदल के अन्य कार्यकर्ता अनिकेत सिंह, अभिषेक नाग, विश्वनाथ प्रधान डीलेंद्र विभार, नितेश कुमार तथा भाजपा के वरिष्ठ व युवा नेता भी शामिल रहे.